GA4-314340326 नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की धनरोपनी, कहा- हमेशा मिट्टी से जुड़ा रहना चाहिए

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की धनरोपनी, कहा- हमेशा मिट्टी से जुड़ा रहना चाहिए

 

अपने पैतृक गांव कोदाईबांक में धनरोपनी करने में व्यस्त बाबूलाल मरांडी।

Giridih: भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को तिसरी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कोदाईबांक के अपने खेत में धनरोपनी की। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्होंने पहली बार धनरोपनी की है। लगभग हर साल वे अपने खेतों में धान की रोपाई या जोताई करते हुए देखे जाते हैं। कुछ माह पूर्व उन्हें अपने खपरैल घर का खपड़ा बदलते हुए देखा गया था। देश और राज्य के इतने बड़े- बड़े पदों पर आसीन रह चुके बाबूलाल आज भी जमीन से कटे नहीं हैं। इससे उनकी सरलता और शालीनता साफ झलकती है। बाबूलाल मरांडी कहते हैं कि काम करना, उन्हें हमेशा आत्मिक संतोष और आनंद प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कृषि हमें आत्मनिर्भरता के साथ-साथ जमीन से जुड़े रहने का भाव भी सिखाती है। उन्होंने कहा कि इंसान को हमेशा मिट्टी से जुडा रहना चाहिए।

Leader of Opposition Babulal Marandi planted paddy




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم