GA4-314340326 हुंडरू फाल की खूबसूरती निहारने पहुंचे जयराम महतो

हुंडरू फाल की खूबसूरती निहारने पहुंचे जयराम महतो

angara(ranchi)  झारखंड के चर्चित विधायक व जेएलकेएम के सुप्रीमो डुमरी विधायक जयराम महतो गुरूवार को अपने मित्रों के साथ हुंडरू फाल घूमने पहुंचे। हुण्डरु फॉल पहुचने पर इनका पर्यटक मित्र बालेश्वर बेदिया व राजकिशोर प्रसाद ने बुके व लकड़ी के बने हस्तशिल्प देकर सम्मानित किया। पर्यटक मित्रों ने विधायक को हुण्डरु फॉल पर्यटन स्थल के पेयजल, पार्किंग, शौचालय आदि समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र में पर्यटन स्थल के समस्या को उठाने का आश्वासन दिया। विधायक ने पावर प्लांट से हुण्डरु फॉल का मनोरम वादियों का दीदार किया और कहा कि प्रकृति ने झारखंड को बहुत करीन से सजाया और संवारा है। लेकिन झारखंड सरकार की दुरदर्शिता की कमी है। झारखंड सरकार को झारखंड के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुविधा के लिए कार्य करने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इस अवसर पर जेएलकेएम के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, केन्द्रीय सचिव जलेश्वर उर्फ मार्शल महतो‌, बालेश्वर बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, सुरज नारायण महतो, विराट महतो, राजू महतो, बुधराम बेदिया, विष्णु बेदिया, मनिष बेदिया, मनोज बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, रतिलाल महली, मंटू महतो, गजेंद्र महतो, मेघनाथ बेदिया, जीतवाहन भोगता, नागेश्वर बेदिया, अभिनाश बेदिया, महेश्वर बेदिया, हरिचरण बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने