GA4-314340326 रांची के हरिनाथ साहू बनाए गए लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

रांची के हरिनाथ साहू बनाए गए लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

फोटो : लोकहित अधिकार पार्टी के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू। (KANKE NEWS, RANCHI)। राजधानी के कांके प्रखंड क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव निवासी हरिनाथ साहू को लोकहित अधिकार पार्टी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में की। बताते चलें एक जुलाई को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर किया गया था। हरिनाथ साहू प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए रांची लोकसभा सीट से विगत चुनाव भी लोकहित अधिकार पार्टी से लड़ चुके हैं। हरिनाथ साहू ने उनको पार्टी द्वारा यह दायित्व देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गांधी सहित समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने समाजिक न्याय के पार्टी के संकल्प के साथ संगठन से सभी वर्गों के वंचित, पीड़ित लोगों को जोड़ते हुए पार्टी को प्रदेश में नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है। उनको कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, अनिल टुडू, विकास कुमार, अनिल गुप्ता, राजकुमार भगत, पवन तिग्गा, कुमार ब्रज किशोर, विक्रम महतो, कयूम अंसारी, मोहम्मद अजहर आलम, कुंज बिहारी साव, रामविलास साव, रेणु देवी, रीना मुण्डा, रीना सिंह, रूपाली मुंडा, सुशीला देवी, मीना देवी, कंचन रानी, सीता देवी, वनिता मेहता, सावित्री देवी, दशमी देवी, दिलीप कुमार नितेश, राकेश गुप्ता, मुकेश प्रजापति, संजय भगत, शशिकांत ठाकुर, भजन साहू, नंदकिशोर साव, अशोक साव, कांके गणेश साहू, प्रेमचंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने