angara(ranchi) अनगड़ा के कुसुमटोली में मंगलवार से वनविभाग के द्वारा पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ अनगड़ा मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने किया। वनविभाग से महिलोंग रेंजर गायत्री देवी, अनगड़ा वनपाल नितिन गुप्ता उपस्थित थे। नितिन गुप्ता ने बताया कि अनगड़ा के विभिन्न वनक्षेत्र में करीब दस हजार पौधरोपण किया जाएगा। इसमें औषधीय व फलदार पौधा कत्था, सागवान, चकुंदी, पीपल, नीम, जानुम, आम, कटहल आदि प्रजाति के पौधे रोपे जा रहे है। एक सप्ताह के अंदर दस हजार पौधरोपण करा दिया जाएगा। इस अवसर पर वनसुरक्षा समिति के अध्यक्ष सोहन मुंडा, ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, जगेश्वर महतो, शफीक अंसारी, कुलेश्वर मुंडा, सिदिदक अंसारी, कार्तिक मुंडा, बेनीलाल महतो, छोटे आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.