Deoghar : देवघर जिला कांग्रेस सेवा दल की बैठक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारी जिलाध्यक्ष बासुकी पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सेवा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नवीन सिंह ने भाग लिया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश भी शामिल हुए। बैठक में संगठन सृजन के तहत सांगठनिक स्वरूप की समीक्षा की गई। तदुपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा दल के संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम संचालित है। इस तहत कांग्रेस सेवादल के साथ सभी फ्रंटल ओर्गनाइजेशन का भी संगठन को सशक्त बनाने का काम चल रहा है। सेवा दल के संगठन को जिला में मजबूत करने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत तक सेवा दल का विस्तार करना है। यह कार्य निर्धारित समय पर पूरा करना है। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि देवघर में सेवा दल का संगठन पूर्व से मजबूत है तथा इसे ओर भी मजबूत करना है। इसके लिए रणनीति के तहत का करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, सेवा दल के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश यादव, कमल वर्मा, भोला सिंह, अमोद कुमार राव, विपुल पंडित, सत्यनारायण ठाकुर, मैनेजर सिंह, भागीरथ यादव, अर्जुन सिंह, उमेश यादव, वीरेंद्र सिंह, सुरेश पंडित, उमेश यादव, मनोज यादव, दिनेश दास, मनोज सोरेन, मुन्ना कुमार यादव, प्रेमलता देवी, राधा पाल, विभा देवी, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष प्रियांशु कुमार, अटल मिश्रा, प्रियांशु सिंह,संतोष यादव, गोलू सिंह आदि मौजूद थे।बैठक में शामिल कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता और नेता।
Congress Seva Dal will expand from block to panchayat: Singh
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.