angara(ranchi) सिविल सोसाइटी अनगड़ा के द्वारा शनिवार को अनगड़ा प्रखंड से तीन नेट क्वालिफाई छात्रों को सम्मानित किया गया। युवा समाजसेवी आतिश कुमार महतो के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन गोंदलीपोखर में हुआ। इस वर्ष बेड़वारी निवासी सुरेन्द्र महतो की पुत्री सुनंदा महतो, गेतलसूद निवासी वीरेन्द्र महतो व हेसल निवासी अंसार अंसारी की पत्नी इफत आरा ने नेट क्वालिफाई किया है। आतिश कुमार महतो ने बताया कि प्रतिभा को सम्मान देने व दूसरे प्रतिभागी इससे प्रेरणा ले इसी उददेश्य को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सभी को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व सुरेन्द्र महतो थे। इस मौके पर शिक्षाविद डा. रिझू नायक, मनोज कुमार चौधरी, जलनाथ चौधरी, शिवलाल महतो, रामसाय मुंडा, संजय महतो, सिकंदर अंसारी, झब्बूलाल महतो, रामपोदो महतो थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.