GA4-314340326 चांदनी मुंडा बनी बेंती पाहनटोली की आंगनबाड़ी सेविका

चांदनी मुंडा बनी बेंती पाहनटोली की आंगनबाड़ी सेविका

चांदनी मुंडा
angara(ranchi) चांदनी मुंडा को सर्वसम्मति से बेंती पाहन टोली आंगनवाड़ी सेविका के पद पर चयन किया गया। शनिवार को सेविका चयन को लेकर बेंती पाहनटोली में ग्रामसभा का आयोजन हुआ। चुनाव प्रभारी के रूप में अनगड़ा सीडीपीओ अर्चना एक्का, भारती कुमारी उपस्थित थे। इसके अलावा चुनाव में बेंती वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा, बीसा पंसस मानेश्वर मुंडा, उपमुखिया संजय भोगता, सुकरा मुंडा व बेंती पाहन टोली उत्क्रमित विद्यालय के हेड मास्टर नारायण मुडा थे। कुल सात प्रतिभागियों ने अपना अपना आवेदन जमा किया। स्क्रूटनी के बाद चांदनी मुंडा का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सेविका विक्टोरिया, साहिका किरण पाहन, अरूण मुण्डा, अजय आर्या, विजय मुंडा, अनिता देवी, रेशमी देवी, सादाम देवी, चुनुलाल मुण्डा, सालिकराम करमाली, सालो देवी, रंजू देवी, संगीता देवी, ममता देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने