फोटो : अभिषेक राज हेरेंज सहित अन्य को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते विधायक सुरेश कुमार बैठा और अन्य। (KANKE NEWS, RANCHI)। कांके से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा के आवासीय कार्यालय में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने की। इस अवसर पर वरीय आजसू नेता सह कांके पश्चिम के पूर्व मुखिया अभिषेक राज हेरेंज ने अपने दर्जनों सहयोगी महिला पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुरेश कुमार बैठा के व्यक्तित्व और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभिषेक ने कहा कि वे आजसू और झामुमो दोनों दलों में लंबे समय तक रहे हैं। बावजूद इसके विधायक सुरेश कुमार बैठा और प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने हमेशा उनकी मदद की है। राहुल गांधी की सोच और विचारधारा ने भी उनको काफी प्रभावित किया है। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि अभिषेक राज हेरेंज, मानिक तिर्की, इग्नाशियस टेटे, लक्ष्मण मुंडा, रेफा मोदक, अभिषेक राम, विक्की नायक, प्रियंका, ज्योति जैसे युवाओं के पार्टी से जुड़ने से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है। प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जीत दिलाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने इस मौके पर रिनपास में कार्यरत समानता सिक्योरिटी एजेंसी के तहत कार्य करने वाले कांके के गार्डों और सुपरवाइजरों को कम वेतन और पीएफ राशि देने तथा बोनस डकार जाने को लेकर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि विभागीय मंत्री को इसको लेकर पहले ही पत्र देकर कारवाई की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर इसकी सूचना पार्टी अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व को देते हुए जोरदार आंदोलन किया जाएगा। मौके पर वरीय नेता ऐनुल हक अंसारी, रीता चौधरी, गौरीशंकर महतो, बिनोद कुमार साहू, अशोक महतो सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कांके ब्लॉक निवासी शारदा ग्लोबल स्कूल की नौवीं की छात्रा सौम्या आनंद पिता देवानंद देवेश को ताईक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। सौम्या आनंद ने 23 से 25 जून तक हरिद्वार में आयोजित जूनियर नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। विधायक सुरेश बैठा ने उसको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विधायक सुरेश बैठा के आवासीय कार्यालय में हुआ मिलन समारोह का आयोजन, आजसू नेता अभिषेक राज हेरेंज के नेतृत्व में दर्जनों ने थामा कांग्रेस का हाथ
Kanke
0
Tags
Kanke News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.