 |
सुरेन्द्र मुंडा से जानकारी लेते प्रो. सत्येदव मुंडा |
angara(ranchi) बेंती नयाटोली निवासी सुरेंद्र मुंडा, पिता बरतू मुंडा शुक्रवार की देर रात जंगली हाथियों के हमले मे बाल बाल बच गया। इस समूह में तीन हाथी शामिल थे। सुरेन्द्र मुंडा ने बताया कि रात दो बजे तीनों हाथी घर के बगल में मकई की फसल को खा रहे थे। मकई खाने की आवाज सुनकर सुरेन्द्र को लगा किसी का रात में मवेशी खुल गया है। जैसे ही उसने अपने घर का दरवाजा खोला बाहर खड़े हाथियों ने उसे दौड़ा दिया। गिरते पड़ते वह किसी तरह से घर के अंदर प्रवेश किया। गुस्साकर हाथियों ने उसे घर के दरवाजे के पास छप्पर को तहस नहस कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बेंती वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा पीड़ीत परिवार से मिले। प्रो. मुंडा ने वनविभाग से पीड़ीत परिवार को एक पक्का मकान व क्षेत्र से हाथी को खदेड़ने की मांग की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.