angara(ranchi) राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में पांच राज्यों का दो दिवसीय(14-15 जून) प्रांतीय वैभवश्री प्रशिक्षण शिविर शनिवार से सेवाधाम जोन्हा में शुरू हुआ। इसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल, असम के प्रतिनिधि शामिल है। उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महासचिव विजय पुराणिक, न्यासी गुरुशरण प्रसाद, न्यासी मनोज चटर्जी व पद्म कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विषय प्रवेश सेवा भारती के सचिव ऋषि पांडेय ने किया। गुरुशरण प्रसाद ने बताया कि सेवा भारती के वैभवश्री योजना में आर्थिक लेनदेन करने के साथ-साथ सामाजिक संस्कार, सेवा और समरसता आदि विषयों पर जानकारी दी जाती है। वैभवश्री सामाजिक बदलाव का एक माध्यम है। इस मौके पर अध्ययन प्रमुख प्रमोद कुलकर्णी, रीना सोलंकी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.