GA4-314340326 कांग्रेस पार्टी के नवमनोनीत प्रखंड कमेटी के सदस्यों के बीच प्रमाणपत्र वितरित

कांग्रेस पार्टी के नवमनोनीत प्रखंड कमेटी के सदस्यों के बीच प्रमाणपत्र वितरित

Angara (Ranchi):  कांग्रेस पार्टी का अनगड़ा डाकबंगला में शनिवार को संगठन सृजन अभियान व संविधान बचाओ अभियान को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष डा. राकेश किरण व विशिष्ट अतिथि प्रखंड पर्यवेक्षक मनोज लकड़ा थे। मौके पर नवमनोनीत प्रखंड कमिटि के सदस्यों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। डा. राकेश किरण महतो ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने व राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। मौके पर सभी नवमनोनीत सदस्यों को पार्टी संविधान के प्रति शपथ दिलाया गया। इस मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, जिला उपाध्यक्ष शिवदास गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, निर्मल करमाली, शिवनारायण मुंडा, अनिल ठाकुर, रज्जाक अंसारी, योगेन्द्र बेदिया, सरिता देवी, राजेन्द्र मुण्डा, कुलेश्वर मुंडा, विश्राम महतो, कृष्णा महली, विशाल स्वांसी, रोहित नायक, दशरथ पाहन, युनूस अंसारी, शमीम खान, शफीक अंसारी, मनरतन लोहरा, सोहन करमाली, एतवा भोगता, गणेश भोगता आदि उपस्थित थे।    

12 में से 10 सदस्य आदिवासी समाज से 

नवगठित कमिटि में 12 सदस्य बनाया गए है। इसमें से पिछड़ी व अल्पसंख्यक समाज से एक एक लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। शेष सभी पदाधिकारी आदिवासी समाज से है। कमिटि का अध्यक्ष एतवा उरांव, उपाध्यक्ष जोन तिग्गा, किशोर करमाली, महासचिव अनिता देवी, संजय नायक, छोटेलाल महतो, अजय करमाली, साकिर अंसारी, दूतिलाल बेदिया, बिहारी मुंडा, मकर सिंह मुंडा, सोनू उरांव को बनाया गया।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم