Deoghar : विश्व पर्यावरण दिवस पर जसीडीह स्थित संथाली मोहल्ला के वार्ड नंबर-1 में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने पौधरोपण किया। मौके पर इंटक जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने लोगों से पौधरोपण कर पर्यावरण से जुड़ने की अपील की, ताकि वायुमंडल प्रदूषण मुक्त रहे और मानव जीवन की रक्षा हो सके। वहीं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण का प्रश्न राष्ट्र के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। आज जरूरत इस बात की है कि हम सब मिलकर प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लें तथा अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं ताकि लगातार ध्वस्त हो रहे पर्यावरण को संतुलित एवं सुरक्षित रखा जा सके। जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि विभिन्न प्रकार की समस्याओं के कारण पर्यावरण प्रदूषित एवं असंतुलित हो रही है और इस समस्या से निपटने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि जन सहयोग की भूमिका भी जरूरी है। यह जानकारी देवघर जिला इंटक के सचिव सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक सिंह ने दी।पौधरोपण करते अनंत मिश्रा व अन्य।
INTUC leaders planted trees and took oath to protect the environment
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.