GA4-314340326 इंटक कार्यालय में कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

इंटक कार्यालय में कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

देवघर जिला इंटक कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते पार्टी नेता।
Deoghar : शहर के जलसार रोड स्थित देवघर जिला इंटक के कार्यालय में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। उक्त अवसर पर पर देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी, महासचिव बबली सिंह, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार के अलावा अन्य लोगों में पिंटू, मनोरंजन ,नीरज सिंह, गुड्डू ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा अन्य लोगों के बीच भी लड्डू बांटा। मौके पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वह दीर्घायु हों ताकि उनके कुशल एवं सफल नेतृत्व  तथा मार्गदर्शन पार्टी को मिलता रहे। वहीं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की, ताकि उनके नेतृत्व में पार्टी एक नई दिशा एवं आयाम को प्राप्त करे।




Congressmen celebrated Rahul Gandhi's birthday at INTUC office

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने