Deoghar: सिकल सेल एनीमिया दिवस पर सदर अस्पताल के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजचन किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया को लेकर जागरूकता जरूरी है। क्योंकि यह खून की बीमारी है, जो कई बार अनुवांशिक भी होती है। संताल परगना इलाके में रहने वाले आदिवासियों में यह बीमारी अक्सर देखा जा सकता है। इसलिए अगर किसी को इसकी जांच करानी है तो सदर अस्पताल में आसानी से इसकी जांच होती है। इलाज से यह बीमारी पूरी तरह से नियंत्रित हो जाती है। उन्होंने बताया कि 40 वर्ष से अधिक लोगों का सिकल सेल एनीमिया की जांच करने का अभियान जिले में शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा एकलव्य विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय के विद्यार्थियों की जांच भी की जाएगी, ताकि इस बीमारी का आरंभिक चरण में ही पता चल जाए, संबंधित बच्चे का उचित इलाज हो सके। इस अवसर सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने जागरूकता रथ भी रवाना किया।जागरूकता रथ रवाना करते सिविल सर्जन।
Awareness program on Sickle Cell Anemia Day in Deoghar
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.