GA4-314340326 पर्यावरण जागरूकता अभियान को लेकर नो प्लास्टिक यूज का लिया गया संकल्प

पर्यावरण जागरूकता अभियान को लेकर नो प्लास्टिक यूज का लिया गया संकल्प

angara(ranchi)  शालिनी अस्पताल अनगड़ा में मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजाति के 50 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता चंदन कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व पूर्व उपप्रमुख अनवर खान, उषा मार्टिन के वरीय अधिकारी एनके पटोदिया थे। पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत नो प्लास्टिक यूज का आहवान किया गया। लोगों से अपने अपने जीवन में आज ही से प्लास्टिक का उपयोग नही करने का संकल्प कराया गया। इस कार्यक्रम को उषा मार्टिन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया गया। चंदन कुमार ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण सभी की जवाबदेही है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। हमें हर हाल में प्लास्टिक का उपयोग छोड़ना होगा। सरकार के प्रतिबंध लगा देने मात्र से यह अभियान नही रूकेगा। सभी को जागरूक होना होगा। संचालन अरुप दत्ता ने किया। 

राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि सिर्फ पर्यावरण दिवस मनाने से प्रकृति का संरक्षण नही होगा। हमें जागना होगा। पर्यावरण संरक्षण अभियान को राष्ट्रीय कर्तव्य में शामिल करना होगा। इससे पूर्व उषा मार्टिन, शालिनी अस्पताल व कुलप्रकाश नर्सिंग कालेज के प्रशिक्षुओं ने प्रभात फेरी निकाला। प्रभातफेरी के माध्यम से नो प्लास्टिक अभियान को लेकर जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, अघनू महतो, उषा मार्टिन फाउंडेशन के डा. मयंक मुरारी, शालिनी अस्पताल अनगड़ा के प्रबंधक राणा विकास, डा. सोमनाथ चौधरी, अरूप दत्ता, सचीन्द्र कुमार, शिशिर कुमार भगत, पवन कुमार, स्नेहा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم