![]() |
![]() |
पूजा पुरोहित राजेन्द्र गोस्वामी व पाहन काला मुंडा, सोमरा मुंडा ने संपन्न कराया। संचालन अनुज गोस्वामी ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने रात्रि जागरण अखाड़ा का उदघाटन किया। पूजा में 80 भोक्ता व 90 सोक्ताइन शामिल हुए। जैलेन्द्र कुमार ने कहा की मंडा पूजा झारखंड खासकर बंगाल व झारखंड से सटा हुआ छोटानागपुर इलाके का प्रमुख पर्व है। इस पूजा को सदियों से आदिवासी सहित यहां का सभी समाज मिलजुलकर करता आया है। यह पूजा सामाजिक मिश्रण के बीच एकता का प्रतीक है। इस एकता को बनाए रखना है। रौशनलाल मुंडा ने कहा कि शिव मंडा पूजा हमें एकता का संदेश देता है। जिस तरह से इस पूजा को संपन्न कराने में सामूहिक भागीदारी होती है उसी तरह हमें अपने गांव के विकास के लिए भी एकजुट होना है। स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने बताया कि सभी मंडा पूजा समिति का एकजुट करने के अभियान में निकले है। यह सिर्फ पूजा नही झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप महतो ने बताया कि वर्ष 2012 से मसनिया पीपलेश्वर धाम में मंडा का आयोजन हो रहा है। पीपलेश्वर धाम में भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए थे। आयोजन को सफल बनाने में मंडा पूजा समिति के संरक्षक कामेश्वर महतो, देवेन्द्र गोस्वामी, सचिव मनीराम मुंडा, कोषाध्यक्ष बाबूराम महतो, सुनील गोस्वामी, सुभाष गोस्वामी, निरंजन महतो, रामनाथ मुंडा, जगेश्वर महतो, सेवाराम महतो, धनेश्वर महतो, सोनू बेदिया, रितेश महतो, चरकू महतो, बैकुंठ बेदिया आदि का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.