GA4-314340326 जेडी नेशनल बीएड कॉलेज में जल संरक्षण पर स्टिकर मेकिंग प्रतियोगिता

जेडी नेशनल बीएड कॉलेज में जल संरक्षण पर स्टिकर मेकिंग प्रतियोगिता

angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में शनिवार को जल संरक्षण पर स्टिकर मेकिंग प्रतियोगिता हुआ। जल संरक्षण का लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्देश्य छात्रों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि कॉलेज की ट्रस्टी मेंबर एवं संचालिका स्मृति कटियार थी। स्मृति कटियार ने कहा कि आज पृथ्वी पर जल के पारंपरिक स्रोतों में लगातार कमी आती जा रही है। जल का भंडार सीमित है इसलिए इसे हर हाल में नष्ट होने से बचाना होगा तभी हमारा भविष्य सुरक्षित हो पाएगा। प्रतियोगिता में छात्रों ने हाउस वाइज भाग लिया, जिसमें प्रथम वर्ष के लिए सुभाष हाउस को प्रथम, नेहरू एवं शास्त्री हाउस को द्वितीय और गांधी हाउस को तृतीय स्थान मिला, जबकि द्वितीय वर्ष के लिए भी सुभाष हाउस को प्रथम, नेहरू एवं शास्त्री हाउस को द्वितीय और गांधी हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संचालन व्याख्याता अमरजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता डॉ ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरा लाल यादव, सुनीता कुमारी, प्रीति प्रिया, विनीता कोनगाड़ी, राजकुमार महतो, रशिकन कंडुलना, इंद्रपाल व चुमकी रॉय सहित सत्र 2024 26 प्रथम वर्ष और सत्र 2023 25 द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने