* देवीपुर में 120 करोड़ की लागत से बना है प्लास्टिक पार्क
प्लास्टिक पार्क एक नजर में
देवघर जिले के देवीपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से प्लास्टिक पार्क बनकर तैयार है।
इसमें केंद्र सरकार ने 150 एकड़ रुपए आवंटित किया है। प्लास्टिक पार्क शुरू हो जाने से करीब 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। राज्य सरकार को प्लास्टिक पार्क की स्थापना के लिए एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) बनाना है। यह जिडको की देख रेख में बनेगा।
क्या-क्या बनेगा
देवीपुर में लगने वाले प्लास्टिक पार्क में घरेलू उपयोग के प्लास्टिक सामान बनाए जाएंगे। ऑटोमोबाइल और टेलीकम्युनिकेशन उद्योग में उपयोग होने वाले प्लास्टिक सामान भी पार्क के प्लांट में बनेंगे। इससे राज्य के बेरोजगार युवा के साथ उद्यमी भी लाभान्वित होंगे।
केंद्र सरकार से 40 करोड़ मिलेगा अनुदान
केंद्र सरकार इस पार्क की स्थापना के लिए 40 करोड़ रुपए का अनुदान देगी। यह राशि एसपीवी को मिलेगी, जो प्रोजेक्ट के निर्माण पर खर्च होगी। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राज्य की पहचान प्लास्टिक हब के रूप में बनेगी।
Nishikant made a big allegation, said- Plastic park is ready, but state government is not making allotment
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.