(KANKE NEWS, RANCHI)। भाजपा कांके और पिठौरिया मंडल की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण तथा गोपाल महतो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को अपना समर्थन और सम्मान देने के लिए यह यात्रा निकाली गई। लक्ष्मण महतो कांके चौक से भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा तक यात्रा निकाल कर देश के जवानों का आभार जताया गया। इसमें जिप सदस्य सुषमा देवी, किरण देवी, गिरिजाशंकर पांडेय, राम लखन मुंडा, ठानो मुंडा, धर्मेन्द्र कुमार, हरे कृष्णा महतो, दीपक कुमार, राज कुमार महतो, अनिल कुमार, निरंजन कुमार, मुकेश कुमार, मनोज वर्मा, विजय मुंडा,भरत लोहरा, रविंद्र साहू, विकास कुमार, रंजीत महतो, पुरूषोत्तम दास गोस्वामी के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं पिठौरिया में मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो के नेतृत्व में निकाले गए तिरंगा यात्रा के बाद सैनिक महेंद्र लोहरा, आकाश कुमार, पूर्व सैनिक रघुनंदन ठाकुर को माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया। फोटो : कांके और पिठौरिया में तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।
कांके व पिठौरिया भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा
Kanke
0
Tags
Kanke News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.