GA4-314340326 मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी का निधन, शोक की लहर

मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी का निधन, शोक की लहर

 मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी की फाइल फोटो।
Kanke (Ranchi) : राजधानी के कांके प्रखंड के पतरा टोली गांव निवासी इस्लामिक विद्वान मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी (75 वर्ष) का दु:खद निधन गुरुवार की शाम में हो गया। वे अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संचालित मदरसा आलिया पतरा टोली के प्रिंसिपल थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनको पतरा टोली कब्रिस्तान में शाम पौने पांच बजे सुपुर्द- ए- खाक किया जाएगा। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वे पूरे क्षेत्र में प्रख्यात इस्लामिक विद्वान के रूप में जाने जाते थे। साथ ही मदरसा आलिया के उत्थान में उनका अहम योगदान था। उनके निधन पर पूरे कांके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अंजुमन इस्लामिया कांके के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सुरेश बैठा, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, सदर अब्दुल रहमान, असगर अली, झामुमो के निवर्तमान अध्यक्ष मुश्ताक आलम, हाजी हैदर अली, परवेज अख्तर, समनूर मंसूरी, संजर खान, अजीजुल अंसारी, अशरफ अंसारी, मौलाना मंसूर, गुलजार अहमद, मजीद अंसारी, हकीम अंसारी, मोजीबुल अंसारी, साहिल शमीम, अब्दुल कलाम, नूर आलम, नुरुल अंसारी, जमील अख्तर, जिप सदस्य हिना परवीन, मोहम्मद फुरकान, अख्तर हुसैन, मोहम्मद चांद सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم