GA4-314340326 भारतीय हैंडबॉल टीम में देवघर के दीपक का चयन, मस्कट जाएंगे खेलने

भारतीय हैंडबॉल टीम में देवघर के दीपक का चयन, मस्कट जाएंगे खेलने

 

दीपक कुमार अपने कोच के साथ।

Deoghar : एशियाई हैंडबॉल महासंघ के नेतृत्व में आयोजित 10 वीं एशियन हैंडबॉल प्रतियोगिता 6 मई से 15 मई तक ओमान की राजधानी मस्कट में होने वाली है। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय हैंडबॉल टीम में देवघर जिला के दीपक कुमार का चयन बतौर गोलकीपर के रूप में हुआ है। दीपक कुमार मूल रूप से गोड्डा जिला का रहने वाला है। पिछले दो वर्षों से दीपक देवघर के बिरसा हैंडबॉल अकादमी में निरंतर अभ्यास राष्ट्रीय कोच सह जिला सचिव राजेश रंजन के नेतृत्व में कर रहे हैं। बता दें कि दीपक पहले भी यूथ भारतीय  हैंडबॉल टीम के तरफ से साल 2022 में बहरीन के मानामा में आयोजित 9 वां एशियन यूथ हैंडबॉल प्रतियोगिता खेल चुके है। दीपक आज तक झारखंड हैंडबॉल टीम  से बतौर गोलकीपर के 3 सीनियर राष्ट्रीय एवं 2 जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। दीपक ने अपनी तैयारी देवघर के बिरसा हैंडबॉल अकादमी में रहते हुए अपने राष्ट्रीय कोच राजेश रंजन से की है । दीपक ने बताया कि वे अपने इस उपलब्धि का पहला श्रेय देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, कोच सह जिला हैंडबॉल संघ के सचिव राजेश रंजन, संघ के अध्यक्ष नवीन शर्मा, रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर के निदेशक सौगाता कर, संघ के मुख्य संरक्षक  डॉ. जयचंद राज, चेयरमैन संजय मालवीय, उपाध्यक्ष  रवि केसरी, सुनील कुमार, रीता चौरसिया के साथ झारखंड हैंडबॉल संघ के सचिव इमरान मसूद खान एवं झारखंड हैंडबॉल संघ के पूरे परिवार को दिया। दीपक के पिता जगदीश मिस्त्री एवं माता ने कहा कि ये काफी गौरव की बात है कि उनका बेटा एक बार फिर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। अकादमी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिनव कुमार, साक्षी भारद्वाज, त्रुषा कुमारी, आयुषी कुमारी,सहित संघ के उपाध्यक्ष योगी तिवारी, संयुक्त सचिव प्रियम भारद्वाज ,रितेश केसरी,ने दीपक को शुभकामना दी है।





Deepak of Devghar selected in Indian handball team, will go to Muscat to play

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने