 |
अनाथ युवती का विवाह कराते |
angara(ranchi) ग्रामीणों ने आपसी सहयोग करके एक अनाथ आदिवासी युवती का रविवार को हेसातू शिव मंदिर में विवाह कराया। अनाथ भारती कुमारी का विवाह रजरप्पा के हरहद कंडेर निवासी धर्मेन्द्र मुंडा के साथ संपन्न हुआ। भारती की माता आलसो देवी व पिता ललकू मुंडा की काफी पहले मौत हो चुकी है। लालन पालन चाचा राजेन्द्र मुंडा ने किया। गरीबी के कारण स्वजन भारती का विवाह नही करा पा रहे थे। भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार व भाजपा नेत्री किरण देवी के प्रयासों से जनसहयोग से भारती का शादी कराया गया। जैलेन्द्र कुमार ने नकदी के रूप में मदद की। साथ ही शादी की सामग्री प्रदान की। अन्य लोगों के आर्थिक सहयोग से विवाह व प्रीति भोज संपन्न हुआ। भारती के अभिभावक की भूमिका भी जैलेन्द्र कुमार ने निभाया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा की भारती के स्वजनों ने सहयोग मांगा था, इसलिए समाज के सहयोग से अनाथ बेटी का शादी कराया गया। काफी खुशी महसूस हो रहा है। शादी के मौके पर संजय सिंह, बिनोद चौधरी, निर्मला देवी, सुकरा मुंडा, राजेंद्र मुंडा आदि मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.