 |
गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लेती महिलाएं |
angara(ranchi) हेसातू के दुबलाबेड़ा में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। किशोर बेदिया के नेतृत्व में गांव में स्व्च्छता अभियान चलाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। पूरे गांव के सड़क कि सफाई की गई। सड़क किनारे के नाली, गंदगी की सफाई कर कूड़ा का निस्तेज किया गया। सामूहिक संकल्प लेकर हमेशा गांव को स्वच्छ रखने का आहवान हुआ। किशोर बेदिया ने बताया कि सभी लोग अपने अपने घरों की साफ सफाई तक ही सीमित रहते थे। हमने निर्णय लिया है कि सप्ताह में दो दिन सुबह सुबह पूरे गांव की सफाई की जाएगी। ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाएगा। ग्रामीणों से अपने अपने घरों के सामने दो अलग अलग डब्बा में सूखा व गीला कचड़ा रखने की आहवान किया गया है। धीरे धीरे करके पूरे गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। इस अभियान में राजकुमार बेदिया, शोभाराम बेदिया, अमित बेदिया, शीला देवी, गीता देवी, दशमी देवी, चांदो देवी, जोगेन्दर बेदिया, बैजनाथ बेदिया आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.