GA4-314340326 आजसू संगठन को मजबूत करने का हुआ आहवान

आजसू संगठन को मजबूत करने का हुआ आहवान

आजसू पार्टी की बैठक
angara(ranchi)  आजसू कार्यालय जोन्हा में सोमवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई। बैठक में सगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। इससे पूर्व भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि आजसू नेता शंकर बेदिया व विशिष्ट अतिथि जोन्हा प्रभारी बलराम मुंडा थे। शंकर बेदिया ने कहा कि आजसू कार्यकर्ता बाबा साहब के बताए मार्ग पर चले। तय हुआ कि आजसू पार्टी आम आदमी के मौलिक अधिकारों की रक्षा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा। आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि महागठबंधन सरकार अपने वादे से मुकर रही है। राज्य सरकार ने एक भी चुनावी वादे को पूर्ण नहीं किया है। आजसू मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सीताराम राजवार, राजेश साहू, संजय मुंडा, पंकज गुप्ता, शम्भू साहू, सावना बेदिया, बिनेश बेदिया, सत्यजीवन मण्डल, सीताराम साहू, मनोज महतो, महेन्द्र महतो, सहदेव बेदिया, करण सिंह मुंडा, लखिन्द्र मुंडा, बबलू अंसारी, विश्वजीत मुंडा, मोहन बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने