Angara (Ranchi) : शिव मंडा पूजा समिति सोसो द्वारा पांच दिनों तक चली शिव मंडा पूजा मंगलवार की सुबह फूलखुंदी और झूलन के साथ संपन्न हो गई। 59 भोक्ता और 81 सोकताईन ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर आस्था का परिचय दिया। इससे पूर्व रविवार की रात को मंडा पूजा मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया भुनेश्वर बेदिया, बुधराम बेदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मैके पर जैलेंद्र कुमार ने कहा कि मंडा पूजा उपासना व भक्ति का प्रतीक है। दहकते अंगारों पर चलना हमारी आस्था को मजबूत करता है। मंडा पूजा झारखंडी संस्कृति की अहम कड़ी है। पूर्वजों की इस परंपरा को आगे भी कायम रखने की जरूरत है। संचालन अध्यक्ष प्रदीप महतो ने किया। सोमवार की रात को पश्चिम बंगाल की छऊ नृत्य पार्टी ने लोगों का मनोरंजन कराया। मौके पर जनार्दन महतो, सुरेश महतो, पंकज महतो, बलराम महतो, राजकिशोर महतो, रामदास महतो, अजीत महतो, सतीश महतो आदि उपस्थित थे।दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलते भोक्ता।
![]() |
फीता काटकर उद्घाटन करते जैलेंद्र कुमार, दीपा उरांव व अन्य। |
Manda Puja: Shiva devotees in Soso demonstrated their faith by walking on burning embers
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.