Angara(ranchi) गेतलसूद स्कूल मैदान में सोमवार को महावीर मंडल गेतलसूद की ओर से अस्त्र-शस्त्र चालन सह झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखाड़ा पूजन मुख्य संरक्षक जैलेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, विशिष्ट अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, समाजसेवी संजीव सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कांग्रेस जिला महासचिव अमाल खान, महावीर मंडल आनगड़ा के अध्यक्ष जगेश्वर महतो थे। आसपास के गांव से काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। मौके पर खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र के करतब दिखाए। झांकी प्रदर्शनी आयोजित हुई।
 |
|
अस्त्र शस्त्र में प्रथम जगन्नाथपुर रांची, द्वितीय जनजागरण टेंडर रांची, तृतीय बलौरा, चतुर्थ हाहे और झांकी में प्रथम पुरस्कार सांडी, द्वितीय स्थान भूसुर, तृतीय स्थान सिरका नयाटोली की टीम रही।सभी टीमों को नकद पुरस्कर, डंका व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, राजू मुंडा, धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, नीलमोहन पाहन, कमलाकांत मुंडा, बनू बेदिया, एतवा बेदिया, सहित अध्यक्ष संतोष सिन्हा, महामंत्री संजय नायक, कोषाध्यक्ष शंकर बैठा, सुरेंद्र महतो, अजय राज, राजन महतो, राजेश लोहरा, बोला महतो, सीताराम मुंडा, गौरीशंकर मुंडा, शिकारी महतो, राज बैठा, राजीव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.