Deoghar : संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर के आंबेडकर चौक बाबा बैधनाथ क्षत्रिय संघ की ओर से बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संघ के लोगों ने बाबा साहब के विचारों और आदर्शों को अपने बीच साझा किया और उनको पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान निर्माता के 32 डिग्रीयों पर चर्चा की गई। यह भी कहा गया कि उस समय में जिस समय जाति-पाति की भिन्नता चरम सीमा पर थी, उस समय उन्होंने उच्चतम डिग्री लेकर भारत रत्न जैसे उपाधि को प्राप्त किया और देश के कानून मंत्री और राष्ट्र संविधान निर्माता कहलाए। बाबा साहब ने धर्म के नाम पर विभाजन और धर्म की राजनीति से दूर हटकर बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था और उन्होंने अपना सरनेम अपने गुरु के नाम से आंबेडकर रखा था। कार्यक्रम में शशि शेखर सिंह, सत्यजीत सिंह, संजय सिंह, डॉ कमल किशोर सिंह, डॉ राजेश राज, डॉ राजीव रंजन सिंह, डॉ कमल किशोर सिंह, डॉ अभय कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, निलेश सिंह, पंकज सिंह भदौरिया समेत कई लोग मौजूद थे। आंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबा बैद्यनाथ क्षत्रिय संघ के सदस्य।
कृष्णापुरी मोहल्ले में रक्तदान शिविर का आयोजन
कृष्णापुरी मोहल्ले में मधुसूदन बापट स्मृति न्यास की ओर से संघ कार्यालय में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 47 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में संघ के जिला संघचालक सह न्यास के सचिव गणेश लाल बरनवाल, विभाग कार्यवाह अरुण कुमार झा, नगर संघ चालक रोहित कुमांर, सह जिला संघचालक डॉ. गौरीशंकर, नगर कार्यवाह डॉ. आनंद वर्द्धन, विनय, निलेश, गोपाल सिंह, जिला प्रचारक नीरज जी, विनायक, सागर, रुपेश सिन्हा, अमरनाथ सिंह, कमलेश रस्तोगी, नंदकिशोर राउत, कल्याण सुमन, वीरेंद्र, रक्त अधिकोष के डॉ. विभु विबोध, एलटी अनिल गुप्ता, सुमंत कुमार, इंदु टुडू, रीतलाल मंडल, प्रकाश मंडल, प्रकाश यादव मौजूद थे।
![]() |
जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। |
कांग्रेसियों ने बाबा साहब को किया याद
देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने जयंती पर बाबा साहब को याद किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम, जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, जिला महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला पदाधिकारी बमशंकर यादव, नित्यानंद सेवक, बैलालुद्दीन अंसारी, राजू तुरी, डॉ अनुप कुमार, सुबोध कुमार सिंह, आशुतोष पासवान, मीना तुरी, सदाशिव राणा, पंकज कुमार कृष्णा, अर्जुन राउत, दिलीप ठाकुर, अधीर वर्मा, नाहिदा सुल्तान, राधा पाल मौजूद थे।
![]() |
देवघर प्रखंड के भिखना पंचायत का कर्णकोल गांव में श्रद्धांजलि देते लोग। |
बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प
देवघर प्रखंड के भीखना पंचायत कर्णकोल गांव में संविधान निर्माता की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल ने बाबा साहब को कहा कि बाबा साहब हमारे प्रेरणाश्रोत हैं। उनके द्वारा हमे संविधान मिला तथा हर नागरिक को समानता एवं स्वतंत्रता का अधिकार मिला। उनके बताए मार्ग पर हमें चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा तुरी समाज के जिलाध्यक्ष नित्यानंद सेवक, राजू तुरी, मास्टर नरेश तुरी, पवन तुरी, उपमुखिया सिया देवी, राजेंद्र तुरी, बबलू तुरी, मिलेट्री तुरी, धर्म तुरी, केलू मिर्धा, रोहण तुरी, मनोज तुरी, नरेश तुरी, सुधीर तुरी, पेंतर तुरी, जय नारायण कुमार मौजूद थे।
![]() |
देवघर प्रखंड के नवाडीह पंचायत का पांडेयडीह गांव में श्रद्धांजलि देते लोग। |
इंटक ने मनाई बाबा साहब की जयंती
देवघर प्रखंड के नावाडीह पंचायत स्थित पांडेयडीह गांव में भारत रत्न स्वर्गीय बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक की उपाध्यक्ष नाहिदा सुल्तान, महासचिव राधा पाल, देवघर जिला इंटक के सचिव सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक सिंह एवं कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, पतिया देवी, सुधा डोली देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, कविता देवी, पूनम देवी, उर्मिला देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी, बसंत दास, कृष्ण दास, छोटेलाल दास, विक्की दास, सूरज देवदास, जैना दास, कविता देवी, मुकेश तुरी, जितेंद्र सहित मौजूद थे। उक्त अवसर पर इंटक नेताओं सहित उपस्थित ग्रामीणों ने लोकतंत्र एवं देश के संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि दलित एवं पिछड़ों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना ही सही मायने में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रति हम सबों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी यह राष्ट्र उन्हें हमेशा श्रद्धा एवं आधार के साथ याद करता रहेगा। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। दलित एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए तथा और अस्पृश्यता निवारण के लिए बाबा साहब जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे।
Deoghar: Constitution maker's birth anniversary celebrated with pomp across the district
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.