GA4-314340326 बाबा साहब आंबेडकर की संविधान की रक्षा के लिए हो जागरूक: पारसनाथ उरांव

बाबा साहब आंबेडकर की संविधान की रक्षा के लिए हो जागरूक: पारसनाथ उरांव

Angara (Ranchi)  भारत रत्न बाबा साहब  आंबेडकर के 134वीं जयंती के मौके पर सोमवार को रांची-मुरी मार्ग के मानकीढीपा स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सभी लोगों ने देश निर्माण में बाबा अंबेदकर के दिए योगदान को स्मरण किया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, आजसू नेता राजू नायक थे। पारसनाथ उरांव ने कहा कि देश संविधान से जरूर चल रहा है लेकिन हमें इस संविधान की रक्षा के लिए जागरूक होना होगा। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि संविधान की दुहाई देनेवाले कांग्रेस पार्टी ने कई बार संविधान की बंदी बनाया। कांग्रेस पार्टी से देश को सतर्क रहने की जरूरत है। इस अवसर पर आजसू अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, वीणा देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने