* नौकरी का झांसा देकर महिला को घर बुलाकर अस्मत लूटने की कोशिश
* मधपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती
Deoghar: मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव में गुरुवार अहले सुबह एक महिला के साथ रेप का प्रयास किया गया। विरोध करने पर वहशी ने महिला को चाकू घोंप दिया। वारदात में आरोपी भी लहुलुहान हो गया है। महिला की छाती और पुरुष के पेट में चाकू लगा है। मधुपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला धनबाद जिले की रहने वाली है और उसकी उम्र करीब 40 साल है। वहीं आरोपी मधुपुर थाना पसिया गांव का रहने वाला है और उसका नाम शबीर हुसैन (50 वर्ष) हैं। घायल महिला ने बताया कि उसे शबीर ने नौकरी का प्रलोभन देकर अपना घर बुलाया था। महिला देर रात शबीर के घर पहुंची थी, जहां चाकू के भय दिखाकर कर उसके साथ गलत करने का प्रयास किया गया। महिला ने विरोध किया तो शबीर ने उसे चाकू घोंप दिया। बीच बचाव में महिला ने शबीर को धकेला दिया, जिससे उसे भी चाकू लग गया। इसमें दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। डर के मारे महिला शबीर के घर के एक बाथरूम में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और 100 में पुलिस को सूचना दी। तब जाकर महिला को अस्मत बची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Attempted rape, woman stabbed when she resisted, accused also got injured

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.