Kanke (Ranchi) : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में चल रहे खेलोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को विमेंस क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जन संचार और शिक्षा संकाय के बीच खेले गए इस मैच में शिक्षा संकाय की टीम 5 विकेट से विजयी हुई। कप्तान मोहिनी ने कहा कि पूरी टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत में बॉलर का बहुत बड़ा रोल रहा। शिक्षा और खुशबू की अहम भूमिका रही। वहीं, उप विजेता जनसंचार संकाय टीम की कप्तान स्तुति ने कहा कि उनके विभाग से विमेंस टीम ने पहली बार खेलोत्सव क्रिकेट में भाग लिया था। पूरी टीम का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। मौमिता पात्रो और दीप सारिका कुमारी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जहां कमी रही है, उस पर हम काम करेंगे और अगले साल और मजबूती से फिर आएंगे जीत का झंडा लहराएंगे नए रिकॉर्ड भी बनाएंगे। वहीं, मेन्स क्रिकेट का पहला मैच शिक्षा संकाय बनाम संस्कृति संकाय के बीच गया। शिक्षा संकाय ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाकर 22 रन से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरी मैच इंजीनियरिंग संकाय बनाम प्राकृतिक संकाय के बीच खेला गया। इसमें प्राकृतिक संकाय ने बाजी मारी। वॉलीबाल में शिक्षा और भाषा संकाय के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शिक्षा संकाय की 2-0 से विजयी हुई।जन संचार संकाय को हराने के बाद विक्टरी साइन दिखातीं शिक्षा संकाय की खिलाड़ी।
CUJ: Faculty of Education team became champion in women's cricket
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.