GA4-314340326 145 दाखिल-खारिज केस का हुआ निष्पादन

145 दाखिल-खारिज केस का हुआ निष्पादन

प्रमाणपत्र के साथ लाभुक
angara(ranchi) अनगड़ा अंचल के द्वारा रविवार को प्रखंड सभागार में दाखिल-खारिज शिविर लगाया गया। इसमें नोडल पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता थे। अनगड़ा सीओ राजू कमल ने दाखिल-खारिज के अनेक मामलों की समीक्षा किया। दाखिल खारिज को लेकर कुल 176 मामला आया। इसमें से मौके पर ही 145 केस का निष्पादन कर दिया गया। 18 केस को रिजेक्ट किया गया। और 13 केस को तकनीकी कारणों से होल्ड पर रखा गया। अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने बताया कि आम जनता के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बीच बीच में तकनीकी अड़चनों के कारण कुछ दाखिल खारिज केस में विलंब हुआ। प्रयास होगा स्मूथली जनता का काम समय पर होता रहे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने