 |
दिनेश चौधरी |
angara(ranchi) भाजपा नेता और सालहन निवासी व्यवसायी सह समाजसेवी दिनेश कुमार चौधरी ने रविवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। झामुमो के पूर्व अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन मुंडा ने दिनेश कुमार चौधरी को झामुमो की सदस्यता रसीद सौंपी। इससे अनगड़ा प्रखंड में भाजपा को झटका लगा है। दिनेश चौधरी पूर्व में भाजपा ओबीसी मोरचा के जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी रह चुके है। दिनेश चौधरी ने बताया कि जल्द ही वे एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन करेंगे, और अपने एक हजार समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इधर भाजपा के अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने बताया कि दिनेश चौधरी पूर्व में भाजपा के सदस्य थे। लेकिन पिछले कुछ समय से वे पार्टी की राजनीतिक गतिविधि से दूर थे। वर्तमान में इन्होंने भाजपा की सदस्यता भी नही लिया था।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.