angara(ranchi) केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को बेड़वारी मंदिर व सालहन मंदिर के समीप हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की योजना का भूमिपूजन किया। सांसद फंड से हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर के समीप स्ट्रीट लाइट के निर्माण होने से ग्रामीणें में खुशी की लहर है। संजय सेठ ने बताया कि पूरे रांची लोस क्षेत्र में इस तरह का दो हजार हाई मास्ट सोलर लाइट लगाया जा रहा है। इससे एक ओर श्रद्धालुओं को मदद तो मिलेगी ही राहगीर भी लाभान्वित होंगे। साथ ही हाथी प्रभावित गांवों में विशेष फोकस कर लाइट लगाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, ओबीसी मोरचा जिलाध्यक्ष नरेश साहू, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, डा. रिझू नायक, प्रमोद सिंह, सुरेश महतो, अजय कुमार महतो, रामनाथ महतो, राजेन्द्र महतो, घनेनाथ महतो, सिकंदर अंसारी, जगेश्वर महतो, पुनीलाल महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.