 |
चैंपियन राजा स्पोर्ट्स बरियातू की टीम |
अनिल कुमार चौधरी/ angara (ranchi) राजा स्पोर्ट्स बरियातू की टीम 11वीं सद्भावना चैंपियन ट्राफी फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। रविवार को सिकिदिरी मैदान में खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले राजा स्पोर्ट्स ने बिरसा मुंडा एफसी रांची को सडनडेथ में 4-3 गोल से हराया। टुर्नामेंट का आयोजन स्वर्णरेखा फुटबाल क्लब ने किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा, विशिष्ट अतिथि आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सह कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, बीओसीडब्लू मेंबर पारसनाथ भोगता व अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव थे। निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा। मैच देखने के लिए आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
ऐसा आयोजन प्रतिभा को सामने लाने का मंच: सुरेश बैठा
 |
उपविजेता बिरसा मुंडा एफसी |
पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता राजेश पाहन व संचालन शिवधर रजवार ने किया। सुरेश बैठा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभा को सामने आने का मंच मिलता है। सोमनाथ मुंडा ने कहा कि भविष्य में और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर आजसू के केन्द्रीय सचिव मोहसीन खान, प्रकाश लकड़ा, संजय कुमार महतो, मदन महतो, मुंतजीर अहमद रजा, कलाम अंसारी, पंसस अनिल कुमार महतो सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश पाहन, सचिव प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष फारूक खान, शिवधर रजवार, नंदलाल राम, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विजेता को मिला 2.50 लाख रूपया नकद
 |
उमड़ी भीड़ |
विजेता राजा स्पोर्ट्स बरियातू को ट्राफी व 2.50 लाख रूपया नकद, उपविजेता बिरसा मुंडा एफसी को ट्राफी व 1.50 लाख रूपया नकद, तीसरे व चौथे स्थान की टीमों आतिश स्पोटिंग तुरूप व सिकिदिरी एफसी को 25-25 हजार रूपया नकद प्रदान किया गया। प्लेयर आफ मैच व टुर्नामेंट बने राजा स्पोर्ट्स के गोलची शाहरूख खान को एक स्मार्ट टीवी के अलावा बेस्ट डिफेंडर बरियातू के क्षितिज कुमार, बेस्ट स्ट्राइकर बिरसा मुंडा एफसी के लक्ष्मीकांत महतो उर्फ बाघम, बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार विदेश तिर्की को दिया गया।
कैमरे की नजर से:
 |
बेस्ट डिफेंडर क्षितिज |
 |
बेस्ट स्ट्राइकर बाघम |
 |
बेस्ट गोलकीपर विदेश |
 |
रेफरी को सम्मानित करते पारसनाथ भोगता |
 |
सिरिज शाहरूख खान |
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.