silli(ranchi) दैनिक भास्कर के पत्रकार छोटा मुरी निवासी तुलसी महतो के छोटे भाई श्रवण कुमार महतो का (54) रविवार को रांची में आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर आते ही परिजनों में दुःख का पहाड़ टुट गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं आसपास में शौक का लहर दौड़ गया। जानकारी के मुताबिक श्रवण कुमार महतो रांची में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। जहां सिद्धू कान्हू पार्क में ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात पार्थिव शव घर पर पहुंचते ही आश पाश के लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उनका अंतिम संस्कार मुरी स्वर्ण रेखा नदी घाट पर किया गया। उनके निधन पर विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्रजेश प्रसाद, जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शौक व्यक्त किया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.