GA4-314340326 कुच्चू: कुच्चू में मंडा पूजा में दहकते अंगारे पर चले शिवभक्त

कुच्चू: कुच्चू में मंडा पूजा में दहकते अंगारे पर चले शिवभक्त

angara(ranchi)  कुच्चू गांव में सात दिनों से चल रहे  शिव महामंडा पूजा का शुक्रवार को समापन हो गया। सात दिनों से भगवान शिव की आराधना में डूबे शिव भक्तों ने  झूलन कर दहकते अंगारे में चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।  इस मौके पर रात्रि जागरण  में छऊ नृत्य  का आयोजन हुआ।  जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने मंडा को झारखण्ड की संस्कृति और आस्था का परिचायक बताया। महादेव की आराधना से मन के विकार दूर होते है और आस्था को मजबूती मिलती है। छऊ नृत्य का मुकाबला हेमचंद्र महतो और सनत महतो के बीच काफी आकर्षक रहा। इस मौके पर बिगेश्वर महतो, सफीक अंसारी, गिलू बेदिया, कृष्णा महली, समिति के अध्यक्ष जयशंकर पाहन, सचिव रतीलाल महली, कोषाध्यक्ष हरिशंकर शाही मुंडा, मुखिया सहदेव बेदिया, बाली महली, सूरदास बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने