GA4-314340326 घर में अकेली महिला की हत्या, हत्या से पूर्व बेटे से बात करने की असफल कोशिश

घर में अकेली महिला की हत्या, हत्या से पूर्व बेटे से बात करने की असफल कोशिश

angara(ranchi)  बोंगईबेड़ा पंचायत क्षेत्र के गबरबेड़ा में शुक्रवार की देर रात कृष्णनाथ महतो की पत्नी सिंपी देवी(48) की भारी हथियार से मारकर हत्या किया गया। मृतका के सिर पर किसी भारी हथियार से वार करने के ज़ख्म है। घटना के समय सिंपी देवी अपने घर में अकेली थी। पति कृष्णनाथ महतो रांची में रहकर काम करता है। जबकी उसका दो बेटे व अन्य रिश्तेदार विवाह समारोह में शामिल होने बेनियाजारा गये हुये थे। 

बताया जाता है कि महिला ने रात 11 बजे अपने पड़ोसी से बेटे को फोन लगवाया, लेकिन उसकी बात नहीं हो सकी। इसके बाद वह वापस लौट गयी। सुबह में सिंपी का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक रनवीर सिंह व अनगड़ा थाना प्रभारी चमरा मिंज मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेसिंक व तकनीकी टीम ने घटनास्थ्ल की जांच की। कई सबूत इकटठा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। डीएसपी सिल्ली रनवीर सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है। ब्लड सैंपल वगैरह लिया गया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने