GA4-314340326 चूल्हा प्रमुख आजसू पार्टी की रीढ़: राजेंद्र शाही मुण्डा

चूल्हा प्रमुख आजसू पार्टी की रीढ़: राजेंद्र शाही मुण्डा

angara(ranchi)  आजसू पार्टी के जोन्हा प्रक्षेत्र के चूल्हा प्रमुखों की बैठक शुक्रवार को रानूदारु व मुसंगू में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा थे। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि च़ूल्हा प्रमुख आजसू पार्टी की रीढ़ है। आजसू पार्टी अपने लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रत्येक 10 परिवार में एक नेतृत्वकर्ता चूल्हा प्रमुख के रूप में पूरे विधानसभा में बनाया है ताकि उन परिवारों के दुख और सुख में साथ दे सकें। प्रखंड अध्यक्ष शंकर मुंडा ने कहा चूल्हा प्रमुख होना गर्व का विषय है जहां दूसरे दल सिर्फ चुनाव के समय अपने कार्यकर्ताओं को याद करते हैं आजसू पार्टी हर समय चुनावी मोड में ही रहती है। बैठक में जिला सचिव शंकर बेदिया, पंचायत प्रभारी पंकज गुप्ता, छुटु मुंडा, प्रदीप महतो, रिझू महतो, बुधराम बेदिया, प्रमिला देवी, मीडिया प्रभारी मनोज महतो, गुराई महतो, बिनेश बेदिया, निलेन्द्र बेदिया, राजेंद्र महतो, पुष्कर मुंडा, सुषेण मुंडा, बब्लू सहित अन्य ग्राम प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुख उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने