angara(ranchi) एक जंगली हाथी ने सोमवार की देर रात उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हुण्डरु जारा का दरवाजा तोड़कर बच्चों के मध्याह्न भोजन का चावल, दाल, आलू खा गया। हाथी चहारदीवारी तोड़कर स्कूल के अंदर पहुंचा। इसके बाद कीचन का खिड़की और दरवाजा को पूरी तरह तोड़ कर बर्बाद कर दिया। कीचन में रखा खाद्य सामग्री को खा गया। गांव के महेश बेदिया व सुकरा बेदिया के खेत में लगे गरमा धान को खाकर व रौंद कर बर्बाद कर दिया। वर्तमान में जंगली हाथी हुण्डरु जारा जंगल में छिपा हुआ है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। मुखिया सहदेव बेदिया, ग्रामप्रधान बालेश्वर बेदिया व वनरक्षी कृष्ण कुमार महतो मौके पर पहुंचे व नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने के लिए पटाखा का वितरण किया गया।
बच्चों के मध्याहन भोजन बनाने के लिए रखा खाद्यान्न हाथी ने खाया
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.