ormanjhi(ranchi) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी मंगलवार को ओरमांझी के किसान डेरी फार्म व किसान कोल्ड स्टोर पहुंचे। वे प्रगतिशिल किसान शिवनारायण साहू से मिले और झारखंड के कृषि से संबंधित जानकारी ली, वहीं गोमाता को गुड व फल खिलाया और कहा कृषि कार्य कर रहे या गो व मछली पालन कर रहे सभी किसान देश का अन्नदाता हैं। भारत के विकसित राष्ट्र निमार्ण में देश के किसानों की भुमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होने खेत में लगे फसलों को भी देखा और झारखंड के किसानों की सुविधा व समस्या सहित कई जानकारियां ली।
बाद में उन्होने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख जयगोविंद उर्फ लालू साहू, एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री बुधराम बेदिया, सुनील नायक, अजय सिंह, सत्यमराज कुशवाहा, उप मुखिया शंकर बैठा, नोना पाहन, प्रमेश्वर साहू, मुन्ना तिवारी सहित उपस्थित कई लोगों से मिले और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल रहे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होने जनसंघ काल से जुड़े कार्यकर्ताओं के संबंध में भी जानकारी ली। साथी उन्होंने देश और पार्टी के हित में कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा भी किया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.