rahe(ranchi) प्रखंड के बंसिया शांति आश्रम में आजसू पार्टी प्रखंड कमिटि के तत्वावधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में पार्टी के अध्यक्ष सह विधायक सुदेश महतो ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता प्रमुख होते हैं। कार्यकर्ता के बात-व्यवहार से ही पार्टी मजबूत होती है। नये युवाओं के शामिल होने से पार्टी में मजबूती मिलेगी। इस दौरान विभिन्न दल के दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो के समक्ष आजसू पार्टी का दामन थामा। मौके पर राहे प्रभारी रोशन लाल मुंडा, बबलू अंसारी, कार्तिक सिंह मुंडा,मनोहर महतो, बालेंदु महतो, मुखिया नवकृष्ण लोहरा, अनूप कुमार साहू, नागेन सिंह मुंडा,रंजित साहू, दुर्लभ महतो, अनंत सिंह मुंडा, राजेश कुमार साहू, चितरंजन महतो, जगबंधु महतो, विकास साहू, सुजीत साहू, प्रदीप महतो, शांति राम महतो, मनोज महतो, योगेंद्र महतो, हरिहर महतो, बसंत कुम्हार, तुलेश्वर कुम्हार, राजू महतो, सुनील महली आदि मौजूद थे।
विभिन्न दलों के कार्यकर्ता हुए आजसू पार्टी में शामिल
NovbhaskarHundrufall
0
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.