 |
रोक के बावजूद हो रहा निर्माण |
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बेचे जाने के मामले में कारवाई को लेकर एक आदिवासी परिवार टाटीसिलवे थानाप्रभारी मनोज कुमार के समक्ष न्याय की गुहार लगाते लगाते थक गया। लेकिन
थानेदार मनोज कुमार एसडीओ कोर्ट का भी आदेश नही मान रहे है। ज्ञात हो कि सिलवे मौजा के खाता नंबर 126, प्लाट नंबर 534 रकबा 1.20 एकड़, मध्ये 10 डिसमिल भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।
दलसिंह मुण्डा का आरोप है कि उलातू गांव के सहोदर मुण्डा ने फर्जी वंशावली बनाकर मेरे उक्त खतियानी भूमि का 10 डिसमिल जमीन को शकुंतला देवी पति राजेन्द्र राम के पास अवैध तरीके से बिक्री कर दी। इस मामले को लेकर एसडीओ कोर्ट रांची में मामला लंबित है। ज्ञात हो कि टाटासिलवे थाना क्षेत्र के उलातू निवासी दलसिंह मुण्डा ने इस मामले को लेकर एसडीओ कोर्ट में एक मामला दायर किया था। इसी संदर्भ में
कोर्ट ने वाद संख्या 838/2024 पर सुनवाई करते हुए फैसला आने तक धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया था। लेकिन कोई कारवाई नही की गई। इससे दोनों पक्षों के बीच भूखंड पर स्वामित्व को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है। कभी भी गंभीर घटना हो सकती है। इस पूरे प्रकरण में टाटीसिलवे पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध दिख रही है।
दलसिंह मुण्डा इस मामले को लेकर ग्रामीण एसपी रांची व डीएसपी मुख्यालय एक रांची से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने फोन कर जांच होने तक यथावत स्थिति रखने का निर्देश दिया। बावजूद इसके पिछले दो दिनों से उक्त भूखंड पर युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इधर
टाटीसिलवे थानाप्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एसडीओ कोर्ट से अभी तक 144 संबंधित कोई नोटिश नही आया है। साथ ही दोनों पक्षों को कोर्ट का निर्णय आने तक यथास्थिति बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। संबंधित भूखंड पर कोई भी निर्माण कार्य नही हो रहा है।
इसे भी पढ़े: फर्जी वंशावाली बनाकर..
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.