GA4-314340326 सिरका में 20 महिला किसानों को दिया गया मशरूम खेती का प्रशिक्षण

सिरका में 20 महिला किसानों को दिया गया मशरूम खेती का प्रशिक्षण

angara(ranchi)  सिरका पंचायत सचिवालय में चल रही दस दिवसीय मशरूम उत्पादन सह खेती प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण रूडशेट संस्थान सिल्ली व सीमेंटा प्रालि कंपनी ने दिया। 20 महिला प्रशिणार्थियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व विशिष्ट अतिथि सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा व पंसस सावित्री देवी ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया। प्रमुख ने कहा कि मशरूम का उत्पादन कर महिलाएं परिवार के लिए अतिरिक्त आय अर्जन कर सकती है। महिलाओं को स्वालंबी बनाकर ही देश को स्वालंबी बना सकते है। रौशनलाल मुण्डा ने कहा कि महिलाएं परिवार को स्वालंबी बना सके इसलिए इन्हें मशरूम खेती का प्रशिक्षण दिया गया। सावित्री देवी ने कहा महिलाएं अपने दैनिक कार्यो के बीच बेहतर तरीके से मशरूम का खेती कर सकती है। इस अवसर पर इस अवसर पर रूडसेट के निदेशक संजीत कुमार, साहेबराम महतो, जगदीश महतो, जगेश्वर महतो, अजीत महतो, प्रेम उरांव, सुंदरमनी देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, किरण देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने