GA4-314340326 माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) वैष्णो देवी (माता रानी) के दर्शन के लिए जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली के तत्वावधान में सोमवार को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। ये जत्था मुरी स्टेशन से गरीब रथ ट्रेन से रवाना हुए। जय माता दी यात्रा मंच के संतोष साव, चिंटू साव ने बताया कि 12 साल से लगातार मंच के मध्यम से  काफी संख्या में श्रद्धालु जाते है। माता वैष्णो देवी की दर्शन से जीवन में आत्म विश्वास, नई ऊर्जा एवं समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले श्री माता वैष्णो देवी की महिमा गाते है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्मशास्त्रों में कलयुग में लोगों के कष्ट हरने के लिए देवी-देवताओं के नामजप के साथ-साथ कथाएं भी बेहद उपयोगी है। उन्होने कहा कि मन में सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, देवी देवता कृपा अवश्य करते हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं का जत्था मातारानी के दर्शन के बाद सभी सदस्य शिव खोडी, आएंगे, जहां पर भगवान शिव की आराधना करेंगे। इस मौके पर कार्तिक कोईरी, लखीराम कोईरी, मनोज सिंह, शशि भूषण प्रसाद, संतोष कोईरी, धीरज महतो, अभिषेक, मिथिल राज, चौधरी, वर्षा रॉय, झूमा चौधरी, रितेश कुमार, गायत्री देवी, रिंकू देवी, अष्टमी देवी, आयुष महतो, बिष्णु  कुमार, प्रवीण गुप्ता, घनश्याम महतो, राधा रमण मुंडा समेत 90 श्रद्धालु शामिल है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने