silli(ranchi) ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बॉस्टन ने बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के मुख्य कोच प्रकाश राम को हॉनररी डॉक्टरेट (मानद उपाधि) प्रदान किया है। सोमवार को रांची एयरपोर्ट में बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के कोच शिशिर महतो एवं अन्य तीरंदाजो ने प्रकाश राम का स्वागत किया। कोच शिशिर महतो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रकाश राम को ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बॉस्टन के द्वारा ग्रामीण परिवेश के तीरंदाजों को खोज कर खेल के माध्यम से विकसित कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में बेहतर कार्य को देखते हुए प्रकाश राम को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स एंपावरमेंट इन आर्चरी के लिए यह उपाधि गोवा के बेवॉच रिसॉर्ट में पिछले शनिवार को दिया गया। प्रकाश राम को यह उपलब्धि दिए जाने की खबर से सिल्ली का तीरंदाजी एकाडमी के सभी प्रशिक्षु उत्साहित है। उनकी उपलब्धि पर विधायक सुदेश कुमार महतो, आर्चरी सेंटर की उपाध्यक्षा नेहा महतो समेत सभी तीरंदाजों ने बधाई दी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.