angara(ranchi) फूलखुंदी और झूलन के साथ चिलदाग के सिमलिया में आयोजित सात दिवसीय शिव मंडा पूजा का शुक्रवार को समापन हुआ। फूलखुंदी में 101 शिव भक्त नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था को दर्शाया। जागरण व छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान शिव ही आदि व अंत है। इनकी उपासना से सभी दुख और पीड़ा दूर हो जाती है। इस अवसर पर बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन सुनील महतो ने किया। मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी, समाजसेवी रब्बानी राज, पूर्व मुखिया सरोज देवी, ग्राम प्रधान तुलेश्वर पाहन, सुनील महतो, बिनोद चौधरी, संजीत प्रजापति, नागेश्वर सिंह भोगता, बिगेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
नंगे पैर दहकते अंगारे पर चल भोक्ताओं ने की शिवभक्ति
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.