GA4-314340326 उषा मार्टिन विवि के सांस्कृतिक संध्या में दिखा सितार वादन व तबला की यु्गलबंदी

उषा मार्टिन विवि के सांस्कृतिक संध्या में दिखा सितार वादन व तबला की यु्गलबंदी

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसका आयोजन स्पिक मैके संस्था ने किया। यह संस्था भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय संस्कृति और कला को युवाओं के बीच प्रसारित करके उन्हें बेहतर इंसान बनाने के लिए प्रेरित करती है। इसमें विश्व विख्यात सितार वादक गौरव मजूमदार ने सितार वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। तबले पर उनके साथ युगलबंदी कर रहे थे प्रसिद्ध तबलावादक डा. विनोद कुमार मिश्रा। गौरव मजूमदार ने शास्त्रीय संगीत के प्रति विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। संचालन राखी शर्मा ने किया कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक, प्रो कुलपति डा. सौरभ चतुर्वेदी, रजिस्ट्रार डा. अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित थे। आयोजन को सफल् बनाने में तपस्या दास, अपराजिता की उल्लेखनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने