silli(ranchi) आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय ग्राम प्रभारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को स्थानीय प्रेम वाटिका मेरेज हाॅल में पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह सिल्ली नगर प्रभारी राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी प्रमुख न सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने ग्राम प्रभारीयों को क्षेत्र के विकास व संगठन को सुदृढ़ करने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कार्यकर्ता विस्तार वादी निती के साथ काम करें। प्रदेश में सिल्ली का पहचान विकास का मोंडल बन चुका है। राजनीति और विकास की गंगोत्री सिल्ली है, और इसी के तहत क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। आज सरकार के लोग भी विकास के नाम पर सिल्ली की चर्चा करते हैं। हमने क्षेत्र में 12 सौ किलोमीटर सड़क बनवाई उसे फिर से दुरुस्त करने काम किया जा रहा है। सिल्ली में हर घर में वर्ष 2024 में घर घर जल नल योजना पहुंचाना मेरा कमिटमेंट है । ग्राम प्रभारी एवं कार्यकर्ता गांव में मेरी भूमिका पर कार्य करेंगे। क्षेत्र में विकास की योजना को सही रूप से सफल करना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। विकास के गाथा के साथ लेकर गांव में पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाने, पार्टी की नीतियों व कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उपस्थित ग्राम प्रभारीयों ने अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों को गति देने के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष विजय चंद्र महतो एवं जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने भी कार्यकताओं को सम्बोधित किया। संचालन केंद्रीय सचिव सुनील सिंह व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र बड़ाइक ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बुद्धिजीवी मंच के धीरेंद्र नाथ महतो ने किया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, ,जलनाथ चौधरी, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, शुशील महतो, अजित महतो, उप प्रमुख आरती देवी, चारु बाला देवी,उर्मिला देवी, सोमरी देवी, अनिता देवी , शेखा देवी, सबिता पोद्दार , सत्येन्द्र सिंह, विजय चंद्र महतो, शिवशंकर प्रसाद,धीरेंद्र महतो, गया राम महतो, लक्ष्मण महतो प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, त्रिलोचन महतो, डबलु महली, भागवत सोनार, भादुड़ी गोरांई, शशि सोनार, हेमंत नायक, मनोज साव, रवि सिंह समेत प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत प्रभारी एवं ग्राम प्रभारी एवं क्षेत्रीय प्रभारी शामिल हुए।
सुदेश महतो ने ग्राम प्रभारियों को बताया सशक्त संगठन के गुर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.