angara(ranchi) गोंदलीपोखर चौक में रविवार को ओम आरोहणम संस्था के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका उदघाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने की। करीब सात सौ रोगियों की स्वास्थ्य जांच डा. अनूप मोहन नायर, डा. जतीन सेठी, डा. शैलेश कुमार वर्मा, डा. अनिमेष सिन्हा, डा. इला विनायका, डा. अनुपमा महली, डा. अनुज कुमार, डा. अनुज पाठक, डा. सुभाष व डा. सैयद ने की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जशपुरिया बीएड कालेज के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, सुरेंद्र महतो, अमर नाथ चौधरी, सेफाली गुप्ता, नीलकंठ चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, वनमाली महतो, अजय महतो, रामनाथ महतो, रामसाय मुंडा, हिमांशु चौधरी, अजय भोक्ता, कामेश्वर महतो, राजेन्द्र महतो, सुनील महतो सहित अन्य उपस्थित थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.