angara(ranchi) संजय नायक को अजा कांग्रेस मोरचा का अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। मंगलवार को गांधीग्राम में आयोजित अजा व अजजा कांग्रेस कमिटि के कार्यकर्ता मिलन समारोह में इसकी घोषणा की गई। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि अजा मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष शिवटहल नायक ने थे। अध्यक्षता संजय नायक व संचालन सचिन नायक ने किया। राजेश कच्छप ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता रांची लोस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में लग जाए। मौके पर बजाज मुंडा, शनि मुंडा, अजय नायक, रामजीत नायक, कृष्णा मुंडा आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, कांग्रेस के जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, एतवा उरांव, छोटेलाल महतो, सकिर अंसारी, सफीक अंसारी, अजय तिर्की, विमल नायक, अनीता देवी, संगीता कैथा, अजय मुंडा, अजय आर्या, कुलेश्वर मुण्डा, अशोक बेदिया, यशोदा देवी, रेणु देवी, विजय उरांव, बाली महली आदि उपस्थित थे। फोटो..
संजय नायक बने कांग्रेस अजा मोरचा के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.